Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नंदा देवी मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अलर्ट मोड पर पुलिस


अल्मोड़ा: नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध मां नंदा देवी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को लेकर अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

जिस पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस बल श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से तैनात है। मेले के प्रमुख स्थलों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टोलियां लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध गतिविधियों को रोकने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह पिकेट ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय लगातार मेला क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को सतर्क रहकर कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील

अल्मोड़ा पुलिस ने मां नंदा देवी मेले में पहुँच रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य रखें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी को सूचित करें अथवा डायल 112 पर संपर्क करें।

Exit mobile version