Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: अल्मोड़ा के युवाओं की अंतरराष्ट्रीय चमक: भारत-बांग्लादेश ड्यूबॉल सीरीज में संभालेंगे टेक्निकल कमान, जिले में खुशी की लहर

अल्मोड़ा: जनपद के दो होनहार युवाओं ने खेल जगत में जिले का नाम रोशन किया है। ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आगरा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जा रही ‘इंडिया-बांग्लादेश ड्यूबॉल चैंपियन सीरीज 2026 (पुरुष व महिला)’ के लिए अल्मोड़ा के पंकज बोरा और सौरभ सिंह रावत का चयन हुआ है।

दिखाएंगे दमखम

यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियन सीरीज 20 से 22 सितंबर 2026 तक आगरा में आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में भारत और बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ी अपना दम-खम दिखाएंगे।

मिली यह महत्वपूर्ण तकनीकी जिम्मेदारियां

•  ​पंकज बोरा: सिलखोड़ा (पोस्ट-ढौंरा, अल्मोड़ा) निवासी पंकज बोरा को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में टेक्निकल असिस्टेंट नियुक्त किया गया है।
•  ​सौरभ सिंह रावत: मछोड़ (भतरौजखान, अल्मोड़ा) निवासी सौरभ सिंह रावत को टेक्निकल ऑफिशियल की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व अनुभवों का मिला लाभ

दोनों युवाओं को इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय ड्यूबॉल प्रतियोगिताओं में तकनीकी व आधिकारिक भूमिकाएं निभाने का समृद्ध अनुभव रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में उनके उत्कृष्ट कार्य और सक्रियता को देखते हुए फेडरेशन ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है, जो उनके बढ़ते अनुभव को दर्शाता है।

खुशी की लहर

दोनों युवाओं के चयन की खबर मिलते ही अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और खेल संगठनों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं, पंकज बोरा और सौरभ सिंह रावत ने अपनी नियुक्ति पर ड्यूबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ निर्वहन करेंगे।

Exit mobile version