Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: जीआईसी कमलेश्वर की छात्रा रीता डंगवाल का राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हुआ चयन, खुशी की लहर

अल्मोड़ा: जीआईसी कमलेश्वर की प्रतिभाशाली छात्रा रीता डंगवाल को बधाई दीजिए। उन्होंने जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार रीता का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में बेहद खुशी का माहौल है। रीता की इस सफलता पर जीआईसी कमलेश्वर के प्रधानाचार्य खजान चंद्र काण्डपाल, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र बिष्ट, संरक्षक आनन्द डंगवाल, विपिन पंत, पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र स्यूनरी और एसएमसी अध्यक्ष कविता भाकुनी ने हर्ष व्यक्त किया है। इसके साथ ही संगीता पंत और रेणुका जोशी सहित अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने भी रीता को बधाई दी है।

Exit mobile version