Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो लोकसभा चुनाव, इसके लिए पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ मिलकर निकाला फ्लैग मार्च

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए दिनांक 17/03/2024 को द्वाराहाट पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल द्वारा द्वाराहाट क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया ।
         
किया जागरूक

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित/आश्वस्त कर सुरक्षा का भाव पैदा करना था ।  वहीं उपद्रवी व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने /शांति/कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
      
आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित

द्वाराहाट पुलिस बल ने अर्द्धसैनिक बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जनता को अधिक से अधिक मतदान के लिए भी प्रेरित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम द्वाराहाट श्री सुनील कुमार व थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सहित जिला प्रशासन,अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल के अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Exit mobile version