Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए एसएसपी ने ने जवानों को दी स्मार्ट कैंटीन व राशन शॉप की सौगात, सुविधाओं में हुआ विस्तार

अल्मोड़ा: पुलिस जवानों और उनके परिवारों के कल्याण तथा सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

किया उद्घाटन

जिस पर उन्होंने पुलिस लाइन अल्मोड़ा में नवीनीकृत सीपीसी (CPC) स्मार्ट कैंटीन, राशन शॉप और एक नवीन टी कैंटीन का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। वहीं, नई टी कैंटीन के शुरू होने से जवानों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण में जलपान की सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कैंटीन व राशन शॉप के सुचारु संचालन, उच्च स्वच्छता, गुणवत्ता और उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

रहें मौजूद

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version