Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिये हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए-
प्रो. इला शाह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए छात्र-छात्राओं अपील की गई है। उन्होंने युवा छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए जागरुक करने के संबंध में कहा कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिये हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए।

सभी छात्र छात्राओं, युवाओं और  युवाओं से अपील

हमारे युवा इस राष्ट्र की रीढ़ हैं, वह अपने मत के प्रयोग से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं, युवाओं और सभी से अपील करी की लोकतंत्र के इस पावन पर्व में मतदान कर अपनी सहभागिता को जरूर सुनिश्चित करें।

Exit mobile version