Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आज 112 व्यापारियों ने ली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता, इन जगहों में चला अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता अभियान लगातार जारी है।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का सदस्यता अभियान जारी

इसी क्रम में आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा रामिला ग्राउंड खत्याडी तीनारा, बेस, लोअर माल रोड के 112 व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सदस्यता अभियान के साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने स्थानीय व्यापारियों से व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के समाधान हेतु सभी व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। व्यापारियों ने देवभूमि की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने पर भी खुशी जाहिर की।

यह लोग रहें मौजूद

सदस्यता अभियान के तहत आज मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, ललीत कनवाल, कमल सिंह बिष्ट ‘राहुल’, दीप चंद्र जोशी, मुकेश लटवाल, मोहित चौधरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Exit mobile version