Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, लिया यह संकल्प

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

राजीव गांधी के आदर्शो पर चलने की ली शपथ

इस मौके पर वक्ताओ द्वारा विचार गोष्ठी में अपने विचारो को रखते हुए कहा की राजीव गांधी ने देश के युवाओं को 18 साल में वोट का अधिकार दिया। देश के विकास में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा देश हित में कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाकर उन्होंने गांवों के विकास की नीवं रखी। सभी ने उनके आदर्शो पर चलने की शपथ लेते हुए देश की तरक्की में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

रहें मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज विधायक मनोज तिवारी,तारा चंद्र जोशी,पीताम्बर पांडे,राधा बिष्ट,गीता मेहरा,लीला जोशी जया जोशी दीपा साह, अख्तर हुसैन,विक्रम बिष्ट,परितोष जोशी ,गोविंद मेहरा ,राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version