Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शारदीय नवरात्र का आज चौथा दिन, सिमकनी मैदान में दुर्गा महोत्सव व राम कथा का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में शारदीय नवरात्र जारी है। आज नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर न्यू इंदिरा कॉलोनी खत्याड़ी के सिमकनी मैदान में दुर्गा महोत्सव व राम कथा का आयोजन किया गया।

भक्तों की उमड़ी भीड़

जिसमें आज प्रातः माता के चतुर्थ रूप में कुष्मांडा की पूजा हुई और दोपहर 2:00 बजे से राम कथा का वाचन पंडित मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया। मुख्य जजमान गिरीश चंद तिवारी व कमला तिवारी रहें। कथा में  मुख्य आकर्षण सीता माता जन्म व राम विवाह रहा। जिसमें सभी भक्त द्वारा राम विवाह का कथा में का भरपूर आनंद लिया गया।

रहें उपस्थित

आज के कार्यक्रम में समिति के पूर्व पदाधिकारी दिनेश जोशी, प्रकाश लोहानी, राजेश अलमिया , इंद्रा घंगरीय, भुवन सिंह, मोहन चंद भट्ट  और संरक्षक मंडल श्रीदेवी दत्त लखचौरा, रघुवर सिंह, पान सिंह , भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह नेगी, जोहर सिंह , दीवान सिंह ,नरेंद्र सिंह बागड़ी, आनंद सिंह बिष्ट, जीवन सिंह चीलवाल व कॉलोनी निवासी पंडाल में उपस्थित रहे।

Exit mobile version