Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो‌ गई है। आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। आज मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया।

शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन

आज नवरात्र के दूसरे दिन घरों और दुर्गा पंडालों में सोमवार को मां बहृमचारिणी की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै मनो नम मंत्र से देवी की उपासना की। नवरात्र के दूसरे दिन नगर के नंदादेवी, चितई, उल्का देवी, बानड़ी देवी रघुनाथ मंदिर, देवी मंदिर खत्याड़ी, स्याईदेवी, कसारदेवी समेत अन्य मंदिरों में काफी संख्या में पहुंचे। वहीं नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, धारानौला, न्यू इंद्रा कॉलोनी खत्याड़ी, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा महोत्सवों में भजन कीर्तनों की गूंज रही।

Exit mobile version