अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज संविधान दिवस पर अल्मोड़ा यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थापित डॉ• बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को नहलाकर प्रागण की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया।
कहीं यह बात
साथ ही यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तिवारी ने बताया कि भारतीय संविधान बहुत लंबा संविधान है। इसे दुनिया का लंबा संविधान कहा जाता है। अपने मूल रूप में भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 खण्ड और 8 अनुसूचियां हैं। हमारे संविधान में कुल 1,45,000 शब्द हैं, जो कि पूरे विश्व में सबसे लंबा अपनाया गया संविधान है।
रहें उपस्थित
इस दौरान वहां प्रदीप बिष्ट,संजय पांडे, अभिनव बुधोरी, दीपक मेहरा, भगवान भोजक, विश्वास टम्टा,राहुल कुमार, रितिक भट्ट, करन बेलवाल, नीरज जोशी व कमल मेहता आदि उपस्थित रहे।