Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: टमाटर मिल रहा 100 रुपये किलो, सभी सब्जियों के दामों में 15 से 30 फीसद तक बढ़ोत्तरी, लोग परेशान

अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं दैनिक जीवन में खाने पीने की चीजों के साथ-साथ सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान और सब्जी खरीदने के पहले अपनी जेब टटोलने को मजबूर हो गए हैं।  यहां पर टमाटर भी 100 रुपये किलो पहुंच गया है।

सब्जियों के दामों में 15 से 30 फीसद तक बढ़ोत्तरी

  अल्मोड़ा सभी प्रकार की सब्जियों के दामों में 15 से 30 फीसद तक बढ़ोत्तरी हुई है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही टमाटर के दाम 80 रुपये से सीधे 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गये हैं। लोअर मालरोड स्थित सब्जी विक्रेता ललित सिंह ने बताया कि हल्द्वानी मंडी से ही सब्जियों के दाम यहां बढ़कर पहुंच रहे है। इसके चलते बीते एक सप्ताह के भीतर टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। इसका असर आम जन की जेब पर पड़ रहा है।

सब्जी         पहले    अब

प्याज           25      30
टमाटर         80     100
मटर            70     80
बैंगन           30     40
करेला          40     30
पत्ता गोफी     30     40
बीन्स          80      60
लौकी          20      30
शिमला मिर्च  80     60

Exit mobile version