Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल विश्व रेडक्रॉस दिवस, सफल आयोजन को लेकर नगरपालिका सभागार में हुई बैठक, हुई यह चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के आयोजन को लेकर आज नगरपालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथि सूची, रेडक्रॉस के कार्यों की प्रस्तुति और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। यह आयोजन जनकल्याण, आपदा राहत और स्वास्थ्य सेवाओं में रेडक्रॉस की भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही बैठक के दौरान पाकिस्तान में भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर गर्व जताया और‌ भारतीय सेना को सम्मान और बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की यह कार्रवाई न सिर्फ साहसिक है, बल्कि यह वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत छवि को भी दर्शाती है।

रहें उपस्थित

इस बैठक में डॉ. दुर्गापाल, आशीष वर्मा,विनीत बिष्ट, मनोज सनवाल, हरेंद्र बिष्ट, कपिल मल्होत्रा, मनीष भंडारी, हरीश कनवाल, दीप जोशी सहित कई गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version