Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली जागरूकता शपथ, किया यह आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र द्वारा वर्चुअल माध्यम से जुड़े मास्टर ट्रेनर, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

लिया यह संकल्प

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए सजगता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान में सहभाग सुनिश्चित करना आवश्यक है, जिसमें निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने, अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Exit mobile version