Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्यटन विभाग ने 425 होमस्टे का किया निरीक्षण, इस वजह से 257 होमस्टे के पंजीकरण किए निरस्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अल्मोड़ा जिले में जिला पर्यटन विभाग में पंजीकृत 478 होमस्टे में से 257 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं।

257 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त

जिसके बाद विभाग की ओर से सभी निरस्त किए गए होमस्टे के संचालकों को नोटिस देकर इसकी सूचना दे दी गई है। अल्मोड़ा जिले में करीब 425 होमस्टे पंजीकृत थे। पर्यटन विभाग की ओर से इनका निरीक्षण किया‌। इसमें 257 होमस्टे नियमानुसार नहीं चलाए जा रहे थे इसकी वजह भी सामने आई है। पंजीकृत होमस्टे को कामर्शियल उपयोग में लाने और रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नही करने से होमस्टे निरस्त किए गए हैं।

Exit mobile version