Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्यटन स्वरोजगार व होमस्टे योजना: जिला चयन समिति ने इतने आवेदनों को दी हरी झंडी



अल्मोड़ा: प्रदेश में पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में बीते कुछ मंगलवार को जिला चयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत आए आवेदनों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। समिति ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुल 44 आवेदनों को अपनी स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना’ के तहत आए आवेदनों पर बारीकी से चर्चा हुई। इस श्रेणी में समिति के समक्ष 11 आवेदन रखे गए थे, और सभी 11 आवेदनों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इस मद के तहत कुल 12 आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 10 आवेदनों को समिति ने हरी झंडी दिखाई।


​23 आवेदनों को मिली मंजूरी

​ग्रामीण पर्यटन को रफ्तार देने के लिए संचालित ‘दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना’ को लेकर भी युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बैठक में इस योजना के तहत कुल 25 आवेदन पेश किए गए। समिति ने इनमें से 21 आवेदनों को सीधे स्वीकृति दे दी। इसके अलावा, 2 आवेदनों को सशर्त मंजूरी दी गई है, जिन्हें अपने नक्शे (मानचित्र) में योजना के नियमों के अनुसार संशोधन करना होगा। इस बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित जिला चयन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Exit mobile version