Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जागेश्वर मंदिर आए पर्यटक का खोया फोन, पुलिस ने खोजकर लौटाई मुस्कान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जागेश्वर मंदिर क्षेत्र में आये पर्यटक राजेन्द्र प्रसाद निवासी आगरा उत्तर-प्रदेश द्वारा चौकी जागेश्वर में सूचना दी कि उनका मोबाईल जागेश्वर क्षेत्र में कहीं खो गया हैं। जिस पर चौकी जागेश्वर, थाना दन्या में तैनात चीता कर्म0गण हे0कानि0 प्रेम सिंह व कानि0 कुन्दन सिंह द्वारा आस-पास के लोगों व दुकानदारों से जानकारी प्राप्त कर काफी मशक्कत के बाद मोबाईल फोन को बरामद कर मोबाईल स्वामी राजेन्द्र प्रसाद के सुपुर्द किया गया।
              
जताया आभार

मोबाईल स्वामी द्वारा बताया गया कि वह फोन खोने से काफी परेशान थे, पर्यटक द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस व दन्या पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version