Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नये साल का जश्न मनाने पंहुचे पर्यटकों की खाई में गिरी कार, सात लोग थे सवार, चार गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दलबैड निकट पेटसाल बाड़ेछीना के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरी कार

पुलिस के मुताबिक आज दिनांक 01/01 /2025 की प्रातः सुबह समय करीब 5:00 बजे 112 से सूचना मिली कि एक कार आर्टिका यूपी 16 ई0के0 2368 खाई में गिर गई है। जो बरेली से जागेश्वर को जा रही थी। तभी दलबैड निकट पेटसाल बाड़ेछीना के पास खाई में गिर गयी। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायलों का रेस्क्यू किया।

अस्पताल में किया भर्ती

घायलों में 1 दीपक शर्मा 2. प्रदीप शर्मा निवासी सेक्टर 70 नोएडा 3. अंकित 4.आशु शर्मा 5. अमर शर्मा 6. सुरेश शर्मा 7. सुनील शर्मा निवासीगण बरेली थे। जिसमें से 04 लोग गंभीर रुप से घायल थे। सभी  घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया‌ है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण थकान और पहाड़ों में वाहन चलाने का अनुभव न होना प्रतीत होना बताया जा रहा है।

रेस्क्यू टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी
2. अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद-थाना धौलछीना
3. हेड कानि0 सुरेन्द्र नेगी -थाना धौलछीना
4. हेड कानि0 धीरेन्द्र बड़ाल-थाना धौलछीना
5. हेड कानि0 सन्तोष कुमार-थाना धौलछीना
6. कानि0 धनी राम-थाना धौलछीना
7. कानि0 रवि -थाना धौलछीना
8. एस0डी0आर0एफ0 टीम

Exit mobile version