Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अर्टिगा को बचाने के चक्कर में गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे चार लोग

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के मरचूला क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब सॉल्वन रिसोर्ट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से करीब 10 मीटर नीचे गिर गई।

गहरी खाई में गिरा वाहन

गनीमत रही कि ट्रैक्टर पर सवार चारों व्यक्तियों को केवल मामूली चोटें आईं। यह घटना दोपहर लगभग 02:30 बजे की है। अर्जुन ट्रैक्टर-ट्रॉली (संख्या UK 18 N 5929) मरचूला से गुजर रही थी, तभी सॉल्वन रिसोर्ट के समीप सामने से आ रही एक अर्टिगा कार को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे जा गिरा।

​पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

​इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मरचूला चौकी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर पर सवार सभी चारों घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सड़क तक पहुँचाया और उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

घायलों का विवरण

​हादसे में घायल हुए सभी व्यक्ति उधम सिंह नगर और मुरादाबाद के निवासी हैं।
• ​संजू, पुत्र मोहनलाल (जसपुर खुर्द, काशीपुर)
• ​कुलिंदर सिंह, पुत्र कमल सिंह (मुरादाबाद)
• ​अंकित, पुत्र सोमपाल (जसपुर खुर्द, काशीपुर)
• ​सुमित कुमार, पुत्र मोहनलाल (जसपुर खुर्द, काशीपुर)

Exit mobile version