Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पार्किंग की मांग को लेकर व्यापारियों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को भेजा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धौलछीना मुख्य बाजार में पार्किंग की मांग की जा रही है।

कहीं यह बात

जिस पर व्यापारियों ने तहसीलदार कुलदीप पांडे के माध्यम से डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग न होने से बाजार में आए दिन जाम लगता है, जिससे व्यापारी, स्थानीय लोग और राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही इस दौरान उन्होंने वर्ष 2013 से स्वीकृत धौलछीना तहसील को संचालित करने, बाजार में चार जगह सड़क में स्पीड ब्रेकर लगाने, बाजार में खुली नाली को ढकने, मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग भी की।

यह लोग रहें शामिल

इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष जगदीश पांडे आदि शामिल रहे।

Exit mobile version