Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस विभाग में तैनात यातायात सीओ, प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मी हुए कोरोना संक्रमित

        
अल्मोड़ा जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। हर रोज बढ़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। वही गुरुवार को पुलिस विभाग में तैनात यातायात सीओ, प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गये है।

किया आइसोलेट-

मिली जानकारी अनुसार बीते दिनों यहां खगमरा स्थित पुलिस लाइन में शिविर आयोजित कर 70 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। इधर बीते बुधवार शाम आई रिपोर्ट में सीओ यातायात और प्रभारी समेत छह पुलिस कर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। जिसके बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

Exit mobile version