Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल 2 और 3 अक्टूबर को अपर माल रोड पर यातायात रहेगा बाधित, बुक डिपो के पास स्कपर निर्माण के कारण रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक मार्ग

​अल्मोड़ा: अल्मोड़ा शहर के अपर माल रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अल्मोड़ा बुक डिपो के निकट ह्यूम पाइप के माध्यम से स्कपर निर्माण कार्य प्रस्तावित होने के कारण 2 अक्टूबर की रात से 3 अक्टूबर की सुबह तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

यातायात व्यवस्था

इस निर्माण कार्य के दौरान अपर माल रोड पर सभी प्रकार के भारी और हल्के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था और प्रतिबंध (समय: 2 अक्टूबर सायं 8:00 बजे से 3 अक्टूबर प्रातः 8:00 बजे तक) रहेगा।
• ​करबला तिराहा: करबला तिराहे से अपर माल रोड की ओर आने वाले सभी चौपहिया (4-wheeler) वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।
•  ​सीतापुर मोड़/खुखरी गेट: इस मार्ग से अपर माल रोड की तरफ आने वाले दोपहिया वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
◦  ​वैकल्पिक मार्ग: दोपहिया वाहन चालकों को जीआर गेट – थाना बाजार – मिलन तिराहा मार्ग से होकर गुजरना होगा।
• ​लक्ष्मेश्वर तिराहा: लक्ष्मेश्वर तिराहे से अपर माल रोड की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारवाहक (मालवाहक/भारी) वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
• ​टैक्सी स्टैंड: टैक्सी स्टैंड से करबला की ओर जाने वाले सभी दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।
​
पुलिस की अपील

अल्मोड़ा पुलिस ने आम जनता व वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।

Exit mobile version