Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: थर्टी फर्स्ट व नये साल के आगमन पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक- 30.12.2023 को अल्मोड़ा यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर प्रभारी उ0नि0 अयूब अली द्वारा पुलिस टीम के साथ थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत एनटीडी, कसारदेवी क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी दोपहिया/चौपहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तु आदि को चैक किया गया।

पुलिस ने चलाया अभियान
  
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु एल्कोमीटर मशीन से जांच की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग/ओवर सवारी के दृष्टिगत मालवाहक वाहनों व यात्री वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवीएक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है। ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version