Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ट्रैफिक पुलिस ने जनसमस्याओं को लेकर लिया निर्णय, आज‌ से इस मार्ग पर इतने बजे तक टैक्सी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अल्मोड़ा नगर की लिंक रोड पर आ रही जाम की समस्या से निजात पाने के लिये अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई सुमित पाण्डे ने बीते 21 अक्टूबर को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की  गई।

लिया गया यह निर्णय

जिसमें आपसी सहमति के बाद निर्णय लिया गया है कि लिंक रोड पर जलाल तिराहे  से  नगर की ओर दिनांक 23-10-2024 से समय प्रातः 09.00  से प्रातः 11.00 बजे तक टैक्सी वाहनों  का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जनमानस को आ रही समस्याओं  को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सभी टैक्सी चालकों से अनुरोध है कि उक्त यातायात व्यवस्था का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का सहयोग करें। 

Exit mobile version