Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भारी बारिश से बंद हुए इन मार्गों पर यातायात हुआ सुचारू, देखें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं अत्यधिक बारिश के कारण जनपद अल्मोड़ा के अलग-अलग मोटर मार्गों में पेड़/मलवा आने से यातायात पूर्णतः बंद हो गया था, जिन्हें पुलिस व फायर टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया है।

इस मार्ग हुए सुचारू

1️⃣ बिंता – सोमेश्वर मोटर मार्ग पारकोट के पास पेड़ गिरने व मलवा आने से यातायात अवरूद्ध हो गया था, सूचना मिलने पर द्वाराहाट पुलिस द्वारा यातायात सुचारू किया गया।

2️⃣ धौलछीना – बेरीनाग मोटर मार्ग कसाण बैंड के पास  मलवा आने से यातायात अवरूद्ध हो गया था, सूचना मिलने पर धौलछीना पुलिस द्वारा यातायात सुचारू किया गया।

3️⃣  सल्ट –  देघाट मोटर मार्ग मेलरौली के पास पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया था, सूचना मिलने पर सल्ट पुलिस द्वारा यातायात सुचारू किया गया।

4️⃣ रानीखेत – हल्द्वानी मोटर मार्ग गनियाद्योली के पास पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया था, सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा यातायात सुचारू किया गया।

5️⃣ जैंती – चायखान मोटर मार्ग चौकी जैंती के पास पेड़ गिरने से यातायात अवरूद्ध हो गया था, सूचना मिलने पर थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा यातायात सुचारू किया गया।

6️⃣ अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ मोटर मार्ग कांडा नौला और बसोली खान के पास  छोटे वाहनों हेतु सुचारू

Exit mobile version