Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पटरी पर नहीं लौट सकी यातायात व्यवस्था यात्री परेशान

अल्मोड़ा में मतदान के बाद तीसरे दिन भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं उतर सकी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

केएमओयू की कुछ बसों के संचालन से मिली राहत:

हालांकि केएमओयू की कुछ बसों के संचालन से यात्रियों ने राहत की सांस ली। दरअसल चुनावों में लगी पार्टियों को लाने ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से रोडवेज समेत केएमओयू, टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया था। जिससे इन दिनों यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल पा रहे थे।

बुधवार को रोडवेज बसों का चार मार्गों में ही हो सका संचालन:

इधर अब मतदान के तीसरे दिन बुधवार को भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं उतर सकी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रोडवेज की नियमित 20 सेवाओं में से 16 मार्गों में बसों का संचालन बाधित रहा। जिससे लंबी दूरी वाले यात्री परेशान रहे।

Exit mobile version