Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कल 01 नवंबर से बदला ट्रैफिक का समय, माल रोड पर वन-वे टाइमिंग में ढील, रविवार को रहेगी पूरी छूट, देखें

​अल्मोड़ा: शीतकालीन मौसम के आगमन को देखते हुए अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया है। जिसमें कल 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होने वाली इस नई व्यवस्था के तहत विभिन्न मार्गों पर वन-वे के समय में बदलाव किया गया है, ताकि आमजन और यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

​प्रमुख बदलाव और नया समय

1. ​माल रोड: प्रातः 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान लक्ष्मेश्वर से शिखर की ओर चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
2. ​एल.आर. शाह रोड: शिखर से एन.टी.डी. की तरफ चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यहाँ वन-वे व्यवस्था प्रातः 08:00 बजे से सायं 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
3. ​लिंक रोड/टैक्सी स्टैंड तिराहा: यहाँ से चौघानपाटा और करबला की तरफ प्रातः 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
4. ​लक्ष्मेश्वर तिराहा: लक्ष्मेश्वर तिराहे से शिखर की ओर भी प्रातः 08:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक चौपहिया वाहनों की नो-एंट्री (वन-वे) रहेगी।
5. ​रविवार को राहत: माल रोड पर प्रत्येक रविवार को वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।
​
पुलिस की अपील

अल्मोड़ा पुलिस ने सम्मानित जनता से अपील की है कि शीतकालीन समय सारणी के अनुसार यातायात नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुव्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Exit mobile version