Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुःखद: तीन दिन से लापता पुलिस आरक्षी का खाई में मिला शव खाई में मिला, दुर्घटना की आशंका





रानीखेत/अल्मोड़ा: भतरौंजखान थाने की मोहान चौकी में तैनात एक पुलिस आरक्षी का खाई में शव मिला है। तीन दिन से लापता आरक्षी संजीव कुमार का शव सोमवार सुबह भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग पर मछोड़ के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ है।


खाई में मिला शव


मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला वाहन दुर्घटना का लग रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कांस्टेबल संजीव कुमार (मूल निवासी शेरपुर, हरिद्वार) वर्तमान में काशीपुर की साई कॉलोनी में रह रहे थे। वह वर्ष 2002 में पुलिस बल में भर्ती हुए थे। जो बीती 24 अप्रैल को सरकारी कार्य (सम्मन तामीली) के लिए बाहर गए थे। 1 मई तक वापस न लौटने और मोबाइल बंद होने के कारण उनकी तलाश शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और लास्ट लोकेशन के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं सोमवार सुबह एएसआई करतार सिंह के नेतृत्व में टीम को मछोड़ और चौरीघट्टी के बीच खाई में एक कार गिरी हुई दिखाई दी। जब पुलिस टीम नीचे पहुँची, तो वाहन से कुछ दूरी पर आरक्षी का शव बरामद हुआ। आरक्षी का शरीर धड़ से अलग और क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद जंगल के हिंसक वन्य जीवों ने शव को अपना निवाला बनाया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Exit mobile version