Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, हादसे में चालक की मौत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के महरौली क्षेत्र में बीते शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

चालक की मौत

इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक डंपर मौलिखाल से रुडोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे डंपर सड़क से उतरकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात में ही संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल देवायल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश चंद्र, निवासी बासोली (सल्ट) के रूप में हुई है।

Exit mobile version