Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: खेलते‌ समय सिंचाई टैंक में डूबा तीन वर्षीय मासूम, तोड़ा दम

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के तहसील के दूरस्थ गांव रतखाल ग्राम पंचायत के चरी गांव में खेलते समय तीन वर्षीय मासूम सिंचाई टैंक में गिर गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।

घर का इकलौता चिराग था हितेश

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर की है। जब हेमंत सिंह नेगी का पुत्र हितेश नेगी घर के पास ही सिंचाई के लिए बनी टंकी के पास खेल रहा था। हितेश के माता-पिता और अन्य लोग घर के कामकाज कर रहे थे। कुछ समय बाद उन्होंने बच्चे को आवाज लगाई लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद गांव के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए हितेश की खोजबीन शुरू की। तभी उनकी नजर सिंचाई की टंकी में पड़ी, जिसमें मासूम गिरा था। जिसके बाद बच्चे को पानी से निकाला गया और तत्काल घर से 20 किलोमीटर दूर द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version