Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: अधिवक्ता अशोक जोशी का 48 साल की उम्र में निधन, बार एसोसिएशन ने बताया अपूरणीय क्षति

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के
ढूंगाधारा निवासी अधिवक्ता अशोक जोशी का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

ब्रेन स्ट्रोक पड़ने पर अस्पताल में कराया था भर्ती

उनका निधन बीते कल दोपहर को हुआ। बीते शनिवार की सायं उनको अपने आवास में ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था। जिसके पश्चात उन्हें हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां बीते कल गुरूवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे नामिका अधिवक्ता (APO) भी रहे थे।

जताया शोक

उनके निधन पर बार एसोशिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, उपसचिव प्रेम आर्या, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट ने शोक व्यक्त किया है व उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Exit mobile version