Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: बैडमिंटन खिलाड़ी व अधिवक्ता प्रशांत जोशी का 57 साल की उम्र में निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के अधिवक्ता और बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत जोशी का  57 साल की उम्र में निधन हो गया है।

कुछ समय से चल रहें थे बीमार

मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिस पर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं आज उन्होंने दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर अधिवक्ताओ, खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

जताया शोक

निधन पर विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बैडमिंटन कोच डीके सेन, उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी, राम अतवार, सुरेश कर्नाटक, जगमोहन फर्त्याल,एडवोकेट शेखर लखचौरा,उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग सेन, ध्रुव रावत, स्मृति नगरकोटी आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version