Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक चंदन सिंह पवार का निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक और पूर्व सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष रहे
चंदन सिंह का 89 साल की उम्र में आज निधन हो गया है।

निधन पर जताया शोक

चंदन सिंह पवार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की संस्थापक और पूर्व सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। चंदन सिंह 1962, 1965, 1971 की युद्ध में शामिल रहे हैं। सभी पूर्व सैनिकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जिस पर अध्यक्ष केशव दत्त पांडे गोस्वामी, विनोद गिरी, हयात सिंह गोंडा, मोहन जोशी, घनानंद जोशी, सुरेंद्र लाल, दान सिंह, पान सिंह आदि ने शोक जताया है।

28 वर्ष तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की दी सेवा

अल्मोड़ा निवासी सेवा निवृत सूबेदार चंदन सिंह पवार भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊँ रेजिमेंट की 04 कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए। उनके द्वारा 28 वर्ष तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी तथा सन 1959 में शांति वार्ता के लिए गाजा विदेश यात्रा की। सन 1961 में गोवा ऑपरेशन, सन 1962 में चाईना ऑपरेशन,सन 1965 पश्चिमी पाकिस्तान से लड़ाई व 1971 में पूर्वी पाकिस्तान से हूए युद्ध में परिभाग किया है। उनको भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी द्वारा राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

Exit mobile version