Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: बीते 13 सितंबर से लापता शिक्षक का गधेरे में मिला शव, पुलिस द्वारा तलाशी हेतु चलाया जा रहा था सर्च अभियान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 13/09/24 को संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा जो लापता थे। उनकी हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक के पद पर थी।

दो दिन चलाया जा रहा सर्च अभियान

वह बीते दिनरात मकड़ाऊं से अल्मोड़ा के लिए निकले थे। घर नही पहुंचने पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग 20 घंटों तक मकडा़ऊ से  पनुवानौला लगभग 30 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया।

गधेरे में मिला शव

सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17/09/2024 को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे ग्राम खसपड गधेर में स्कूटी सहित मिला। पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों,स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया । प्रथम दृष्टया बरसाती नाले की चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत होता है। शव का पंचायतनामा भरकर शव पीएम हेतू मोर्चरी अल्मोड़ा भेज दिया गया है।

Exit mobile version