Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: थर्टी फस्ट से लापता युवक का खाई में मिला शव

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के धारानौला क्षेत्र से जुड़े सिकुड़ा में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

युवक का शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि शव लगभग 200 फिट नीचे खाई में गिरा हुआ मिला। जो 31 दिसंबर से लापता चल रहा था। मृतक की पहचान प्रकाश राम पुत्र राजन राम निवासी बिरोड़ा 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक लाईट फिटिंग का काम करता था। जो अपने दोस्त के साथ 31 को पार्टी के बाद घर को लौट रहे थे कि प्रकाश गहरी खाई में गिर गया। साथी दोस्त ललित भी अर्धबेहोशी में ​रास्ते में गिर गया था और उसने अपने ​परिजनो को फोन किया तो उसके परिजन उसे वहां से ले आए थे। लेकिन प्रकाश का पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि कल 1 जनवरी को प्रकाश राम के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। आज शव बरामद हुआ है।

Exit mobile version