Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: कानूनगो के पद पर कार्यरत महेश चंद्र तिवारी का निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर में कानूनगो के पद पर कार्यरत महेश चंद्र तिवारी का निधन हो गया है।

दिल का दौरा पड़ने से निधन

मिली जानकारी के अनुसार 58 साल की उम्र में हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। जब‌चौखुटिया विकासखंड के कार्चुली स्थित आवास में उनका स्वास्थ्य बिगड़ा। जिसके बाद उन्हें चौखुटिया ले जाया गया। यहां से उन्हें रानीखेत और उसके बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वहीं बीते कल क्षेत्र के श्मशान घाट में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दी श्रद्धांजलि

उनके निधन पर तहसील कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version