Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: जंगल की आग का तांडव, चपेट में आई वन विभाग की गाड़ी, 04 वन कर्मियों की मौत, 04 घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में इन दिनों बढ़ती आग की घटनाओं से जहां जंगलों को नुकसान पंहुच रहा है। वही दूसरी ओर मानव जीवन भी खतरे में है। इसी बीच एक दुखद खबर सामने आई है।

आग का तांडव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरूवार को जंगल की आग की चपेट में आने से वन विभाग के चार कर्मचारियों को मौत हो गई। यह घटना बिनसर वन्य अभ्यारण क्षेत्र की बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि वन विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी गाड़ी से जंगल की आग बुझाने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। इस घटना में चारों कर्मचारियों की आग में झुलसकर मौत हो गई। वहीं चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी अल्मोड़ा में घटी वनाग्नि में जंगल की आग से कई लोगों की जान गई। आग की बढ़ती घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय बन गयी है।

Exit mobile version