अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह जैड़ा का निधन हो गया है।
2002 से 2005 तक जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के रहें अध्यक्ष
उन्होंने बीते कल दिनांक 29 सितंबर 2024 को 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे 2002 से 2005 तक जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष रहे थे। रविवार सुबह रक्तचाप कम हो जाने के कारण वह अपने आवास पर मूर्छित हो गए थे जिसके पश्चात उनके परिवारजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
जताया शोक
उनके निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा, वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, पी०सी० तिवारी, कुंदन भंडारी, जगत सिंह रौतेला, गोधन बिष्ट, माधव जीना, डी०के० जोशी आदि ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की व उनके निधन को बार एसोसिएशन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।