Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: युवती ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के दन्या गांव की एक युवती ने खुद को आग लगा ली। जिसमें युवती की मौत हो गई है।

आग से झुलसने से युवती की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के दन्या गांव निवासी मोहन चंद्र पालीवाल की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे कुछ महीने पहले ही मोहन की पत्नी का भी निधन हो गया था। जिसके बाद उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए थे। चाचा व ताऊ के परिवार दोनों बच्चों का लालन-पालन कर रहे थे। बताया गया है कि 23 वर्षीय किरन पालीवाल माता-पिता के निधन के बाद से तनाव में थी। मानसिक रूप से बीमार रहने लगी। वहीं बीते 31 जनवरी को किरन ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। इस घटना में युवती 60 प्रतिशत झुलस गई थी। जिसके बाद अल्मोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के एसटीएच लाया गया। जहां दो दिन उसका उपचार चला। जहां बीते रविवार को युवती जिंदगी से हार गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version