Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: खाई में गिरी बस में सवार इतने लोगों के मौत की सूचना, इतने घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सल्ट में मार्चुला के पास आज एक एक यात्री बस खाई में गिर गई। हादसे में 36 की मौत की खबर है। जबकि 6 लोग घायल हैं।

खाई में गिरी बस

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के सल्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटना सुबह 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस 42 सीटर थी। जिसमें काफी लोग सवार थे। हादसे में बस में सवार 36 लोगों की मौत हो गई। जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

सीएम ने दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version