Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: सड़क हादसे में माँ और 05 साल के बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में माँ और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

माँ बेटे की पिकअप के नीचे दबकर मौत

मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने 05 साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी। तीनों एक पिकअप (यूके 01 सीए 1276) से जा रहे थे। तभी लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उसका बेटा अचानक दरवाजे से बाहर गिर गये और पिकअप के पिछले टायर के नीचे आ गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version