Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: तबला वादक गोविन्द उस्ताद का आकस्मिक निधन, जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के बौरारो घाटी के जाने-माने तबला वादक गोविन्द उस्ताद का निधन हो गया है।

45 से 50 स्थानों में की थी रामलीला

मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बरेली में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने 56 वर्ष के उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता मोहन उस्ताद के साथ अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल जिले में करीब 45 से 50 स्थानों में रामलीला की थी।  गोविन्द उस्ताद का अंतिम संस्कार सोमेश्वर के घाट में किया गया।

दी श्रद्धांजलि

उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सोमेश्वर, चनौदा, रनमन, ग्वालाकोट, खरेही, मनान, द्वाराहाट सहित विभिन्न स्थानों के रामलीला कमेटी के कलाकार और पदाधिकारी पहुंचे और शोक जताया।

Exit mobile version