Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलटी ट्रेक्टर ट्राली, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 17/04/2025 को एक ट्रेक्टर ट्राली चेसिस नंबर MBNAU52AILTL16451 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया।

एक व्यक्ति की मौत

जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर ट्राली को दीवान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बाराकोट चौकी जैती थाना लमगड़ा चला रहा था। जिसमे गोपाल राम पुत्र बची राम निवासी दाडीमी चौकी जैती थाना लमगड़ा सवार था। वाहन लगभग 7.30 बजे बिरखम जैती के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे गिर गया। जिसमें दोनों को गंभीर चोटे आई। दोनों को उपचार हेतु हल्द्वानी रेफर किया गया था। रास्ते में गोपाल राम की ज्यादा हालत खराब होने पर सीएचसी पदमपुरी में भर्ती कराया गया। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं दीवान सिंह का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version