Site icon Khabribox

अल्मोड़ा दुखद: बाइक से बारात में शामिल होने जा रहें थे दो युवक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरे, 01 की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

खाई में गिरी बाइक

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक गुरुवार को भिकियासैंण ब्लाक के श्रीकोट माझली गांव से बारात इनलू सल्ट जा रही थी। बारात में बाइक सवार 21 वर्षीय योगेश गिरी पुत्र दिनेश गिरी व 18 वर्षीय विकास तिवाड़ी पुत्र विष्णु दत्त भी जा रहे थे। इसी बीच लगभग साढ़े 12 बजे दुलगाड़ गधेरे के पास अनियंत्रित होकर बाइक खाई में गिर गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Exit mobile version