Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती होने के इच्छुक सेवारत और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए कल से लगने वाला है प्रशिक्षण शिविर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती होने के इच्छुक कुमाऊं मंडल के सेवारत और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इनके लिए 25 अगस्त से भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। जिसमें सेवारत और पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, नौ सेना, वायु सेना और पुलिस बल में भर्ती के लिए 25 अगस्त से प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबग में 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अवकाश प्राप्त कर्नल विजय मनराल ने जानकारी दी है।

Exit mobile version