Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण व जूस जैम बनाने हेतु खुला प्रशिक्षण केंद्र, सेवा भारती अल्मोड़ा इकाई ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 9 मार्च 2025 को सेवा भारती अल्मोड़ा इकाई द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण व जूस जैम बनाने हेतु प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।

किया यह खास आह्वान

इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन प्रान्त शारीरिक प्रमुख सुनील द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि सेवा भारती पूरे देश में सेवा के कई कार्य कर रहा है।‌ जिसमें स्वास्थ्य,स्वावलम्बन व शिक्षा को आधार मान कर कई केंद्र संचालित हो रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने हेतु सेवा भारती द्वारा पूरे देश में ऐसे कई केंद्र चल रहे हैं। उन्होंने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वंचित वर्ग तक पहुचने का आह्वान किया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख सुरेश कांडपाल,विभाग सह-सेवा प्रमुख प्रमोद बिष्ट,सेवा भारती प्रान्त सदस्य श्वेता उपाध्याय,विभाग प्रचारक कमल,सेवा केंद्र की संचालिका गीतांजलि भोज व पूजा जोशी,आशीष जोशी,कार्तिक,बन्टी अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version