Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था के लिए  ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था बनाने के लिए आज विकास भवन सभागार में जनपद के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सभी पंचायत अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यवाहियों को करने के निर्देश दिए

इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी ने इस संबंध में सभी पंचायत अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यवाहियों को करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बैठक में कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में डस्ट बिन, कूड़ा प्रबंधन हेतु गड्ढों एवं कूड़ा एकत्रण केंद्रों की पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही उन्होंने सभी पंचायत अधिकारियों को स्वच्छता मद का पैसा स्वच्छता कार्यक्रमों में सौ प्रतिशत खर्च करने को भी कहा।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में एडीओ पंचायत अल्मोड़ा प्रवेंद्र पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version