Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नये कानूनों की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, चार चरणों में जनपद के अधिकारी/कर्मचारी गणों ने सीखी बारीकियां

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशानुसार, नये आपराधिक कानूनों का दिनांक 30/04/2024 से आज दिनांक 22/05/2024 तक चार चरणों में जनपद के अधिकारी/कर्मचारी गणों को प्रशिक्षण दिया गया।

किया सम्मानित

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 22/05/2024 को कार्यशाला के समापन दिवस पर सभी प्रशिक्षकों
1.ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अल्मोड़ा बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, अभियोजन कार्यालय अल्मोड़ा,
2.सहायक अभियोजन अधिकारी सोनम सनवाल,अभियोजन कार्यालय अल्मोड़ा,
3.सहायक अभियोजन अधिकारी, शिखा श्रीवास्तव,अभियोजन कार्यालय अल्मोड़ा,
4.उ0नि0  ज्योति कुमार आरटीसी 46 वी वाहिनी,
5.उ0नि0 नरेन्द्र सिंह आरटीसी 31 वी वाहिनी, 
6.उ0नि0  मनमोहन सिंह जनपद ऊधमसिंहनगर,
7. उ0नि0  संजय गौड़ एटीसी हरिद्वार की सराहना करते हुए सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

साझा किए अनुभव
      
कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों को भारत के नये कानूनों(भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के बारे में विस्तृत जानकारी देकर भली-भाँति प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी गणों द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला के अनुभवों को साझा किया गया।
     
रहें मौजूद

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम पुलिस लाईन अल्मोड़ा, निरीक्षक एसआईयू, सुरेश चन्द्र सहित जनपद पुलिस से अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Exit mobile version