Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लमगड़ा क्षेत्र में भारी बर्फबारी में एक वाहन में टूटकर गिरा पेड़, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पेड़ काटकर यात्रियों को किया सकुशल रेस्क्यू

भारी बर्फबारी के कारण डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने व फॅसे हुए हर यात्री की मदद करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में फॅसे हुए लोगों की तुरंत मदद की जा रही है।

पेड़ को काटकर यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

    आज दिनांक 04.02.2022 को भी लमगड़ा क्षेत्र में भारी बर्फबारी जारी है, इस बीच लमगड़ा से शहरफाटक की तरफ यात्रियों को लेकर जा रहे एक वाहन पर अचानक देवदार का पेड़ टूटकर गिर गया जिस कारण  वाहन में यात्री फॅस गये थे।
    सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगमड़ा थानाध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह मय पुलिस टीम  तथा SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पेड़ को काटकर यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया गया
   

   दूसरी ओर अत्यधिक बर्फबारी के कारण दिनांक 03/02/2022 की सायं सैल बैण्ड में वाहन से जाम लगने के कारण थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा मय का0 नारायण सिंह, म0का0 सीमा के साथ मौके पर जाकर जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू किया गया।

Exit mobile version