Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एक माह तक चलेगा ” हरेला महोत्सव ” के अनुक्रम में वृक्षारोपण अभियान, होंगे यह कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में व शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 01/07/25 से 31/07/2025 तक जनपद में ” हरेला महोत्सव ” के अनुक्रम में वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा।

वृक्षारोपण अभियान

जिसमें ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों, स्कूल/ कालेजों में जागरुकता शिविर, रैली/ नुक्कड़ नाटक, ड्रॉइंग,स्लोगन प्रतियोगिता आदि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए  वृक्षारोपण हेतु आमजन को जागरूक किया जायेगा।

Exit mobile version